अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोना और चांदी की कीमतों में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी जहां करीब 13,000 रुपये तक सस्ती हो गई है, वहीं सोने के दामों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। महज कुछ घंटों में 6 फीसदी तक की गिरावट ने निवेशकों को असमंजस में डाल दिया है।
इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हालिया बयान माना जा रहा है। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि आने वाले 2 से 3 हफ्तों में बड़ी सैन्य कार्रवाई हो सकती है। इस बयान के बाद वैश्विक बाजार में डर का माहौल बन गया है और जंग के हालात और गंभीर होने की आशंका बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें : हनुमान जयंती पर रणबीर कपूर की मूवी 'रामायण' का महा-धमाका - आज रिलीज़ होगा रामायण का टीज़र
हालांकि आमतौर पर युद्ध जैसी स्थिति में सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन इस बार बाजार का रुख अलग दिख रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशक फिलहाल कैश और डॉलर की ओर ज्यादा झुकाव दिखा रहे हैं। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी ने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया है। कच्चा तेल 8 डॉलर से ज्यादा चढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जिससे वैश्विक महंगाई की चिंता और बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें : आरा में खौफनाक वारदात : घर लौट रहे बाइक मकैनिक को रात के अँधेरे में मारी गोली, रास्ते में ही ...पूरी खबर पढ़ें
उधर डॉलर इंडेक्स में भी मजबूती देखने को मिल रही है, जो 100 के करीब पहुंच गया है। वहीं भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 94 के स्तर के आसपास बना हुआ है। डॉलर की इस मजबूती का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।