पटना: इन दिनों बिहार में भ्रष्ट सरकारी कर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई ने एक और सरकारी कर्मी के विरुद्ध गलत तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। निगरानी की टीम उक्त सरकारी कर्मी के विरुद्ध लगातार छानबीन कर रही है और पाया कि उन्होंने विभिन्न प्राइवेट कंपनियों को गलत तरीके से लाभ दिलाने के एवज में बड़ी राशि घूस के रूप में लिया है।
यह भी पढ़ें - कम्पटीशन की तैयारी करते समय की दोस्ती और खड़ा कर लिया साइबर क्राइम का साम्राज्य, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा
मामले में विशेष निगरानी इकाई के एडीजी पंकज दाराद ने बताया कि बीते वर्ष 27 मार्च को नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार सिंह के घर पर अवैध संपत्ति मामले में ED की छापेमारी के दौरान एक करोड़ रूपये नकद बरामद की गई थी। उनके विरुद्ध कई निजी कंपनियों को लाभ दिलाने के एवज में मोटी रकम घूस के रूप में ली थी। उनके विरुद्ध विशेष निगरानी इकाई ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी और अब तक छानबीन में यह पाया गया है कि उन्होंने अपने सेवा काल में सरकारी पद का दुरूपयोग करते हुए अकूत संपत्ति कमाई है। विशेष निगरानी इकाई के एडीजी पंकज कुमार दाराद ने बताया कि छानबीन के आधार पर अब कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध जांच शुरू कर दी गई है।