darsh news

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मन्नत: मिलिए लालू तेजस्वी के जबरा फैंन से...11-11 किलो ग्राम का जल...

गया जी के बड़की डेल्हा परैया रोड के रहने वाले सूरज यादव देवघर पहुंचे। देवघर में उन्होंने भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सूरज यादव लालू-तेजस्वी यादव के बड़ा फैन है।

Tejasvi Yadav ko Mukhyamantri banane ki Mannat: Miliye Lalu
तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मन्नत- फोटो : Darsh News

Gaya Ji : गया जी के बड़की डेल्हा परैया रोड के रहने वाले सूरज यादव देवघर पहुंचे। देवघर में उन्होंने भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सूरज यादव लालू-तेजस्वी यादव के बड़ा फैन है। वह पार्टी से किसी तरह का फिलहाल ताल्लुकात रखने के बात नहीं बताते हैं। लेकिन पार्टी के बड़े प्रशंसाको में से एक है। यही बजह रहा है कि, इस बार सूरज यादव देवघर गए तो तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने की मन्नत लेकर गए। इसके लिए उन्होंने सुल्तानगंज से अपने कांवर में 11-11 किलो ग्राम का जल वाला कलश औऱ दोनों की ओर लालटेन टांगी। साथ ही आरजेडी का झंडा और राष्ट्रीय झंडा लगाया। इसके अलावा टी-शर्ट पर तेजस्वी और लालटेन छपी टी- शर्ट पहनी और बाबा के दरबार पहुंच गए। बाबा के दरबार पहुंचकर सूरज यादव ने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री की मन्नत की कामना से जल अभिषेक किया।


सूरज यादव जब कांवर लेकर सुल्तानगंज से निकले तो देखने वाले देखते रह गए और उन्हें देखकर कई लोग हंस रहे थे। तो वहीं कई लोग जयकारा लगा रहे थे। लेकिन, सूरज यादव के साथ कई ऐसे लोग थे जो सेल्फी ले रहे थे। वहीं लगभग 105 किलोमीटर की यात्रा कर देवघर पहुंचे और उन्होंने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने की मन्नत को लेकर जलाभिषेक किया। यह भी मन्नत रखी कि, तेजस्वी यादव 2025 में मुख्यमंत्री बनते हैं तो 2026 में फिर से बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल अभिषेक करने आएंगे और इस बार इससे दोगुनी 22-22 किलो का कलश लेकर आएंगे।


सूरज यादव का सपना है कि, तेजस्वी और लालू यादव मुझे घर पर बुलाए और मेरे साथ एक फोटो ले, मैं उनके साथ एक फोटो लेना चाहता हूं।


यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/prem-sambandh-aapattijanak-sthiti-mein-ek-mahila-purush-ko-grameenon-ne-pakda-dono-ko-di-talibani-saja-724069

Scan and join

darsh news whats app qr