राजधानी में चलती थार में लगी आग, फिर तो ....
पटना; राजधानी पटना में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब एक चलती थार में आग लग गई। थार में आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं आनन फानन में वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस बीच लोगों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक थार पूरी तरह जल चुकी थी। हालांकि घटना में किसी तरह की जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें - नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी को मिली प्रोन्नति, JDU विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा...
घटना राजधानी पटना के सगुना मोड़ के समीप की है जहां अचानक एक चलती थार में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चलती थार में पहले धुआं उठी और फिर देखते ही देखते आग लग गई। आग देखते ही उसमें सवार लोगों ने आनन फानन में कूद कर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन की टीम को सूचना दी जिसके बाद दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाई। घटना के दौरान कुछ देर के लिए मौके पर गाड़ियों का आवागमन भी प्रभावित रहा जिसे बाद में शुरू किया गया। घटना को लेकर अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट की वजह से आग लगना प्रतीत हो रहा है।
यह भी पढ़ें - नेशनल उपभोक्ता हेल्पलाइन लोगों को बचा रहा ठगी से, एक वर्ष में 52 करोड़ रूपये की कराई वापसी, ई-कॉमर्स...
पटना से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट