darsh news

शराबबंदी पर संग्राम! “सब फेल है” — विपक्ष ने खोला मोर्चा

The fight against prohibition

बिहार विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था और शराबबंदी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्षी नेताओं ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि बिहार में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक रणविजय साहू ने कहा कि राज्य में हत्या, अपहरण, मानव तस्करी और बच्चों के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन मामलों पर चुप्पी साधे हुए है। उनका कहना था कि बिहार की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जल्द बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: फोरलेन पर मौत का कहर! अनियंत्रित एम्बुलेंस बनी काल, चालक समेत दो की मौत

शराबबंदी कानून पर सवाल उठाते हुए रणविजय साहू ने कहा कि जहरीली शराब से हो रही मौतों के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत नीतियों के कारण शराब माफिया को संरक्षण मिल रहा है। भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि शराबबंदी पूरी तरह फेल हो चुकी है। उनके मुताबिक, शराब आज भी खुलेआम उपलब्ध है और इसका सबसे ज्यादा नुकसान गरीब और वंचित वर्ग को हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण नहीं है और सरकार वास्तविक स्थिति को छिपाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें: आईजी के घर छापा… बाहर भारी फोर्स तैनात, क्या होगी गिरफ्तारी?

वहीं आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और कोई भी खुद को सुरक्षित नहीं मान रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमावर्ती राज्यों से शराब की तस्करी जारी है और सरकार सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रही। बजट सत्र के दौरान दिए गए इन बयानों के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है। अब देखना होगा कि सरकार इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देती है।


Scan and join

darsh news whats app qr