darsh news

विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही माहौल हुआ गर्म, विपक्ष के सभी सदस्य दिन भर के लिए सस्पेंड..

vidhan parishd ka mahaul garm

पटना: बिहार विधान परिषद के बजट सत्र के 6ठे दिन भी उच्च सदन की कार्यवाही काफी हंगामेदार रहा। स्थिति ऐसी हो गई कि सभापति को मार्शल बुला कर विपक्ष के सभी सदस्यों को बाहर करना पड़ा। दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष के सदस्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफ़ी मांग कर रहे थे जिसके जवाब में सभापति ने कहा कि मामले का संज्ञान लिया गया है और पूरी जांच की जाएगी। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने लगातार हंगामा जारी रखा।

यह भी पढ़ें       -   PK के तर्ज पर तेज प्रताप करेंगे अपनी पार्टी को मजबूत, बिहार के गांवों में करेंगे...

विपक्ष के हंगामे के बीच बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी और मंगल पांडेय ने सभापति से सदन की गरिमा बनाये रखने की विपक्ष से अपील की मांग की तभी लालू यादव के खास सुनील सिंह आक्रोशित हो गए और मंत्री अशोक चौधरी की सीट के आगे जा कर हंगामा करने लगे। इस दौरान सभापति ने बार बार विपक्ष के सदस्यों से आग्रह की कि सदन को सुचारू रूप से चलने दिया जाये लेकिन जब विपक्ष काफी हमलावर दिखने लगा तो फिर उन्होंने मार्शल को बुला कर सभी को बाहर करवा दिया और सभी को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया। विपक्ष के बाहर जाने के बाद मंत्री दिलीप जायसवाल ने सभापति को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के सदस्य सुनील सिंह ने मंत्री अशोक चौधरी के सामने आ कर उनके साथ गाली गलौज कर सदन की मर्यादा को भंग किया है और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाये।

यह भी पढ़ें       -   रोकती रही पुलिस लेकिन नहीं रुके प्रदर्शनकारी, NEET छात्रा को न्याय दो के नारे के साथ...


Scan and join

darsh news whats app qr