राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इन दिनों एक बार फिर विवादों में हैं और इस बीच उन्होंने एक बड़ी घोषणा कर दी है। तेज प्रताप यादव जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर की तर्ज पर अपनी पार्टी का विस्तार करने की योजना पर काम कर रहे हैं और वे राज्य में पदयात्रा पर निकलेंगे। पदयात्रा के तहत तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे और लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ेंगे। इस बात की घोषणा तेज प्रताप यादव ने सोमवार को की।

तेज प्रताप यादव अपनी पदयात्रा के दौरान गांव गांव में घूमेंगे और लोगों से मुलाकात कर समस्याएँ भी सुनेंगे। लोगों की समस्याओं को सुन कर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उसका निदान करने की भी कोशिश करेंगे। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे होली क एबाद बिहार की यात्रा पर निकलेंगे और गांव गांव में घूम कर लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इससे लोगों में न सिर्फ उनकी स्वीकार्यता बढ़ेगी बल्कि पार्टी मजबूत भी होगी।

यह भी पढ़ें     -    अपनी ही सरकार के मंत्री के जवाब से असंतुष्ट दिखी मैथिली ठाकुर, सदन में कहा 'एक बार फिर से...'

बता दें कि तेज प्रताप यादव नीतीश कुमार के साथ गठबंधन की सरकार में दो बार मंत्री भी रह चुके हैं। पिछले वर्ष कथित प्रेम प्रसंग की वजह से राजद सुप्रीमो लालू यादव ने उन्हें अपनी पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था जिसके बाद उन्होंने खुद की पार्टी बनी और विधानसभा चुनाव में उतरे लेकिन उन्हें और उनकी पार्टी के सभी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था। अब वे प्रशांत किशोर की तर्ज पर अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए पदयात्रा पर निकलेंगे। बता दें कि तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपनी कथित प्रेम प्रसंग की वजह से एक बार फिर चर्चा में हैं क्योंकि कहा जा रहा है कि अनुष्का यादव मां बनने वाली है।

यह भी पढ़ें     -    ट्यूशन शिक्षक ने पहले छात्रा को दिया शादी का झांसा फिर..., नानी की शिकायत तो पुलिस ने दबोचा...

YouTube Video