darsh news

महागठबंधन के लिए मुश्किल घड़ी, वोटिंग के लिए नहीं पहुंचे MLA, तेजस्वी ने कहा...

पटना: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सभी विधायक विधानसभा पहुंच कर मतदान कर रहे हैं लेकिन इस बीच खबर मिल रही है कि कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक पहुंच से बाहर हैं। ये तीनों विधायक अब तक मतदान करने नहीं पहुंचे हैं जबकि अधिकतम सदस्यों ने मतदान कर लिया है या करने के लिए पहुँचे हुए हैं। इस दौरान NDA और महागठबंधन लगातार अपनी अपनी जीत का दावा कर रहा है। दोनों ही तरफ से लगातार बयानबाजी चल रही है और अभी भी कोई हार मानने के लिए तैयार नहीं है।

इस बीच कांग्रेस विधायक के वोटिंग के लिए नहीं पहुँचने को लेकर एक तरफ NDA यह दावा कर रहा है कि विपक्ष को अपने विधायकों पर विश्वास नहीं है इसलिए उन्होंने अपने सभी सदस्यों को एक होटल में नजरबंद कर दिया था जिससे नाराज हो कर उनके विधायक वोटिंग के लिए नहीं पहुंचे हैं। साथ NDA के कई नेताओं और विधायकों ने अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर आश्वस्त करते हुए कहा कि विपक्ष में भी बहुत ऐसे विधायक हैं जिन्हें भरोसा है कि नीतीश-मोदी की जोड़ी ही बिहार में विकास कर सकती है इसलिए वे स्वेच्छा से हमारे उम्मीदवार को वोट कर रहे हैं। NDA के विधायकों ने किसी भी तरह की खरीद फरोख्त के आरोप से इंकार किया और कहा कि हमें इसकी जरूरत ही नहीं है। विधायक खुद ही हमारे पक्ष में मतदान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें     -     इंडिया कप सीजन - 4 का फाइनल मुकाबला रहा रोमांचक, वेस्ट बंगाल बनी विजेता

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के दो विधायक के मतदान के लिए नहीं पहुँचने से महागठबंधन में अफरातफरी का माहौल है। कहा जा रहा है कि महागठबंधन के नेता लगातार सभी संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि उनसे संपर्क भी नहीं हो रहा है। बता दें कि कांग्रेस के विधायक कमरुल होदा, अबिदुर रहमान, अभिषेक रंजन और मनोहर प्रसाद ने वोट कर दिया है जबकि मनोज विश्वास और सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा अब तक वोट करने नहीं पहुंचे हैं।

महागठबंधन के विधायकों के वोटिंग के लिए नहीं पहुंचना महागठबंधन के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है। ऐसे में बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधायकों के गायब होने की खबर को सिरे से ख़ारिज कर अफवाह बताया और कहा कि भाजपा भ्रम फ़ैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन के सभी विधायक पूरी तरह से एकजुट हैं और उनके पक्ष में ही मतदान करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि ओवैसी की पार्टी AIMIM के सभी पांच और बसपा के एक विधायक महागठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन देंगे।

बता दें कि बिहार की पांच राज्यसभा सीट के लिए मतदान जारी है। इनमें से चार सीटों पर NDA की जीत लगभग तय है जबकि पांचवीं सीट जीतने के लिए महागठबंधन को 6 वोटों की आवश्यकता है जबकि NDA को तीन विधायकों के वोट की। अब अगर ये तीन विधायक वोट नहीं करते हैं तो ऐसे में महागठबंधन के लिए बड़ा झटका होगा और उम्मीदवार का जीतना लगभग नामुमकिन के बराबर ही होगा।

यह भी पढ़ें     -     राज्यसभा चुनाव LIVE : अनंत सिंह भी पहुंचे विधानसभा, तेजस्वी बोले- हमने लड़ना पसंद किया है ना कि झुकना


Scan and join

darsh news whats app qr