darsh news

मुर्गा मीट का झगड़ा बना मौत का कारण, सीतामढ़ी में महिला की पीट-पीटकर हत्या

Woman beaten to death in Sitamarhi

सीतामढ़ी जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली से विवाद ने एक महिला की जान ले ली। मुर्गा मीट खरीदने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने घर में घुसकर 55 वर्षीय महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना भिट्ठा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर मियां जी टोली की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो पट्टीदारों के बीच मुर्गा मीट खरीदने को लेकर कहासुनी हुई थी। शुरुआत में यह केवल बहस तक सीमित थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि गुस्से में आए लोगों ने तजमुल खातून के घर में घुसकर लाठी-डंडे और बांस से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण तजमुल खातून ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: गांव का दुकानदार निकला हैवान, मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही भिट्ठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा बांस भी बरामद किया है, जिसे वारदात में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रहीम राइन, सगीरा खातून और हामिद राइन को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बजट सत्र का तीसरा दिन: तेजस्वी यादव सरकार को घेरेंगे, बजट और NEET छात्रा मामला पर हो सकती है बहस

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। त्योहार के समय हुई इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Scan and join

darsh news whats app qr