Join Us On WhatsApp

बाढ़ में लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की रेड में बरामद हुए 6 लाख

बाढ़ में दिनदहाड़े हुई लूट की बड़ी वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए हीरो शोरूम मालिक से लूटे गए 6 लाख रुपये की पूरी रकम बरामद कर ली है।

6 lakh rupees recovered in police raid
बाढ़ में लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की रेड में बरामद हुए 6 लाख- फोटो : Darsh NEWS

बाढ़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। हीरो शोरूम के मालिक से लूटे गए 6 लाख रुपये की पूरी रकम बरामद कर ली गई है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी को बाढ़ शहर में बाइक सवार दो अपराधियों ने हीरो शोरूम के मालिक ललन कुमार को निशाना बनाते हुए उनसे नकदी से भरा बैग छीन लिया था। वारदात के तुरंत बाद पीड़ित की शिकायत पर बाढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: तेज प्रताप को हलके में लेते हैं मुंहबोले मामा सुनील सिंह, CM नीतीश को लेकर भी कही बड़ी बात....

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार के निर्देश पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर लगातार छापेमारी की। इसी क्रम में खगड़िया जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में एक घर से लूट की पूरी राशि बरामद कर ली गई। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी कुख्यात कोढ़ा गिरोह से जुड़ा हुआ है और पूर्व में भी कई लूट व चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लेने का भरोसा जताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: राघोपुर प्रखंड कार्यालय में DM के पहुंचते ही मचा हड़कंप, 9 कर्मियों पर गिरी गाज

राशि की शत-प्रतिशत बरामदगी से शोरूम मालिक ललन कुमार ने बाढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इतनी तेजी से कार्रवाई कर पूरी रकम वापस दिलाना सराहनीय कदम है। वहीं ट्रैक्टर शोरूम के मालिक पंकज कुमार सिंह समेत कई व्यापारियों ने भी पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की और इसे कानून व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत बताया। बाढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि अपराध चाहे जितना भी योजनाबद्ध क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच पाना मुश्किल है। पुलिस की सक्रियता ने एक बार फिर आम जनता के भरोसे को मजबूत किया है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp