Motihari : मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के पजिअरवा पंचायत के मुखिया राजकुमार पासवान उर्फ अशोक पासवान आए दिन अपने कारनामों को लेकर सुर्खियां खुब बटोर रहे हैं। इससे पहले अपने ही पंचायत में कार्यक्रम के दौरान नृतिका के साथ नाच करते हुए मुखिया जी का वीडियो खुब वायरल हुआ था। इतना ही नहीं अब अपने ससुराल रामगढ़वां प्रखंड के बड़हरवा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कार्यक्रम के दौरान फिर एक बार नृतिका के साथ डांस करता हुआ वीडियो खुब शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब एक प़धान ही अश्लीलता परोस रहा हो तो आम लोगों की बात क्या है
सुगौली के पंजीआरवा के मुखिया पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में FIR दर्ज होगी। एक समारोह मे आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार बालाओ के साथ मुखिया अश्लील गाना पर डांस कर रहे थे। मुखिया अशोक पासवान के वीडीओ वायरल होने पर SP स्वर्ण प्रभात ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। SP ने कहा कि, आर्केस्ट्रा संचालक पर भी कर्रवाई होगी। इस वायरल वीडियों की पुष्टि दर्ज न्यूज नहीं करता है।
ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए दर्श न्यूज़ के साथ, यह भी पढ़े : https://darsh.news/news/Bihar-Voter-List-Baap-re-48-hazaar-matdataon-ke-naam-soochi-se-gaayab-ab-DM-ne-kaha-dobaara-judwaane-ke-liye-264519