Join Us On WhatsApp

AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घुस कर किया प्रदर्शन, 4 हिरासत में दो बिहार के...

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित AI मीडिया समिट में शुक्रवार को कुछ लोगों ने घुस कर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने चार प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है जिसमें दो बिहार के रहने वाले हैं. इस मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है और...

AI summit me hngama
AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घुस कर किया प्रदर्शन, 4 हिरासत में दो बिहार के...- फोटो : Darsh NEWS

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। कांग्रेस के करीब 10 कार्यकर्ता भारत मंडपम के हॉल नंबर 5 के समीप टीशर्ट लहरा कर नारेबाजी की। घटना के बाद आनन फानन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और पूछताछ में जुट गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस हरकत पर भाजपा ने कई गंभीर आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के आसपास व्यक्तिगत रजिस्ट्रेशन करवा कर कांग्रेस के कार्यकर्ता अंदर घुसे और हॉल नंबर 5 के लॉबी एरिया में टीशर्ट खोल कर लहराने लगे। सभी ने एक जैसा ही टीशर्ट पहन रखा था जिस पर लिखा था 'PM is Compromised'। आनन फानन में पुलिस ने चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं में से दो बिहार और एक एक उत्तर प्रदेश तथा तेलंगाना के हैं।

मामले को लेकर दिल्ली के DCP देवेश कुमार महला ने बयान जारी कर कहा कि इन लोगों ने QR कोड स्कैन कर एंट्री की थी। इन लोगों ने टीशर्ट के ऊपर स्वेटर और जैकेट पहन रखा था जिससे उनके टीशर्ट पर क्या लिखा हिया पता नहीं चल सका। घुसने के बाद सभी ने हॉल नंबर 5 के समीप लॉबी एरिया में स्वेटर और जैकेट उतारी और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसमें कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनकी पहचान की जा रही है। ये सभी इंडियन यूथ कांग्रेस के हैं जिसमें दो बिहार के रहने वाले इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा, बिहार के प्रदेश सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार और तेलंगाना के रहने वाले राष्ट्रीय समन्वयक नरसिम्हा यादव हैं। DCP ने कहा कि प्रदर्शन करने वाले सभी लोगों के विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें     -      मैं भूमिहार ब्राह्मण हूं, मेरा हुआ था रैगिंग, हॉस्टल छोड़ने को भी..., सदन में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्यों कही ये बात....

मामले ने अब पूरी तरह से राजनीतिक रूप भी ले लिया है। इस मामले में भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए AI का मतलब अन्बिशियस इंडिया, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस या अस्पिरेशनल इंडिया नहीं बल्कि अगेंस्ट इंडिया है। अब यह INC नहीं बल्कि ANC यानि एंटी नेशनल कांग्रेस है। एक तरफ जहां दुनियाभर के टेक एक्सपर्ट और दुनिया भर के राजनेता इस आयोजन की सराहना कर रहे हैं वहीँ कांग्रेस के लोग देश को बदनाम करने में जुटे हैं। कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने भी इस समिट की सराहना की है, लेकिन राहुल गांधी की बुद्धिहीनता की वजह से देश को बेइज्जत किया जा रहा है।

AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु छिब ने भी बयान दिया है। यह गुस्सा सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का नहीं है बल्कि देश के हर उस युवा का गुस्सा है जो आज बेरोजगार है। सभी जानते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री समझौते में फंसे हुए हैं इसीलिए उन्होंने PM is Compromised का नारा लगाया। यह प्रदर्शन AI समिट के विरोध में नहीं बल्कि अमेरिका के विरोध में किया गया है क्योंकि अमेरिका के साथ किया गया व्यापार समझौता हमारे देश के लोगों को नुकसान पहुंचाएगा जबकि अमेरिका को फायदा। लोगों की आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है, और यह हमारा अधिकार भी है। हम कहीं भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें     -      महिला अपराध पर RJD ने किया सवाल तो सरकार ने दे दिया जवाब, कहा सभी घटनाओं में...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp