पटना: बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समय समय पर क्राइम बुलेटिन जारी कर सरकार से सवाल भी पूछते हैं। एक बार फिर मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने सोशल मीडिया के माध्यम से हाल के दिनों में महिलाओं के विरुद्ध घटे आपराधिक घटनाओं का जिक्र कर तंज कसा। राजद के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से किये गए पोस्ट में फरवरी महीने में 1 से 19 तारीख के बीच महिलाओं के विरुद्ध घटे आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया गया है और सवाल किया गया है जिसका सरकार की तरफ से दिया गया है।

महिला अपराध पर RJD ने किया सवाल तो सरकार ने दे दिया जवाब, कहा सभी घटनाओं में...

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राजद ने 14 घटनाओं का जिक्र करते हुए लिखा है कि 'जिन्दा ही तो हो, कोई मुर्दा तो नहीं! कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते? कुर्सी ही तो है, कोई अर्थी तो नहीं! बेपरवाह भाजपा नीतीश सरकार और लचर कानून व्यवस्था का हाल! बिहार की बच्चियों के लिए एक एक साँस है मुहाल! राजद के सवाल पर सरकार की तरफ से भी जानकारी दी गई है। सरकार ने एक एक घटना को लेकर की गई कार्रवाई का विवरण दिया है। सरकार के जवाब के अनुसार इन 14 आपराधिक घटनाओं में आरोपी को पकड़ लिया गया है। सरकार की तरफ से जारी जवाब में घटना के साथ कार्रवाई की जानकारी दी गई है। 

महिला अपराध पर RJD ने किया सवाल तो सरकार ने दे दिया जवाब, कहा सभी घटनाओं में...

YouTube Video