Join Us On WhatsApp
BISTRO57

CSP में खाता खुलवाते समय रहें सावधान, बांका में सामने आया फर्जीवाड़ा..

Be careful while opening an account in CSP, came to light in

Banka - अंगूठे के माध्यम से साइबर फ्रॉड करने वाले एक साइबर बदमाश को बांका पुलिस ने  गिरफ्तार किया है.इसने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 99 हजार 500 की अवैध निकासी किया गया था.इसकी शिकायत साइबर थाना में दिया गया था.

पुलिस उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि 21 फरवरी 2024 को बांका थाना के छोटी ढाका निवासी दयानंद कुमार के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 99500 रुपया का अवैध निकासी होने पर साइबर थाना में मामला दर्ज कराया गया था।जांच के दौरान पता चला कि अंगूठे के माध्यम साइबर अपराधियों ने अवैध पैसा की निकासी की है।मामले में एसपी डॉ सत्य प्रकाश के निर्देश पर उनके नेतृत्व में साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया था। जांच के क्रम में पता चला कि वादी के खाते से हुई अवैध निकासी अंगूठे के माध्यम से की गई थी। वादी को इसकी जानकारी नहीं थी। इसने  सीएसपी सेंटर में खाता खोला गया था।
टीम ने एक साइबर अपराधी रामजी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार साइबर अपराधी भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान साइबर अपराधी ने अपना जुर्म कबूल लिया.
पुलिस उपाध्यक्ष सह साइबर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि खाता खोलने के समय में ही सीएसपी सेंटर सह संचालक ने वादी के खाते में दो अंगूठा खाता खोलने के समय ले लिया गया था। इसके बाद से समय-समय पर वादी के खाते से संचालक ने अवैध निकासी कर ली।


बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp