Join Us On WhatsApp

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह का CM नीतीश पर निशाना, आरएसएस बीजेपी के कठपुतली बनकर रह गए हैं..

Bihar Congress President Akhilesh Singh targets CM Nitish

Bagaha :- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरएसएस और भाजपा के हाथ की कठपुतली बन कर रह गए हैं, ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बगहा पुलिस जिला के मधुबनी प्रखण्ड के उत्कमित माध्यमिक विधालय पकडियहवा दौनहा परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही . यहां वाल्मीकि नगर विधान सभा के कार्यकर्ता समेलन सह आम सभा मे आयोजित की गई थी.

 उन्होंने कहा कि चंपारण को महात्मा गांधी ने अपनी कर्मभूमि के लिए चुना था। मैं इस धरती को नमन करता हूं. चंपारण से मेरा भावनात्मक संबंध है। चंपारण का मुख्य फसल गन्ना है। बिहार पहले 27% चीनी का उत्पादन करता था,लेकिन इस डबल इंजन की सरकार में मात्र 2% है।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा हाउस नहीं चलने दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है,जो संविधान को नष्ट करना चाहती है ।उन्होंने कहा कि बिहार में परीक्षा पत्र लीक हो जा रहे हैं, छात्र धरनें पर बैठे हैं। लाखों लोग बाहर जाकर काम करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था कि किसानों का आमदनी दुगना होगा,लेकिन आज तक नहीं हो पाया ।उन्होंने बताया कि राहुल गांधी पर प्राथमिकी एक सहज साजिश के तहत हुई है।उन्होंने कहा कि अब   लोगों को भाजपा के झांसे नहीं आना है। वही बाल्मीकि नगर के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में देश सोने की चिड़िया हुआ करती थी, लेकिन आज वर्तमान समय की राजनीति में आपसी भाई चारा खत्म हो रहा है। वही संबोधन करने  वालों में खगड़िया के विधायक छत्रपति यादव ,पूर्व विधायक विनय वर्मा, पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, बगहा के पूर्व प्रत्याशी जऐश मंगल सिंह ,सुधा मिश्रा ,मंजू राम, अनिल सिंह आदि लोगों ने संबोधन किया। वही सभा का संचालन रविंद्र सिंह चौहान एवं चंद्र प्रकाश यादव ने किया ।वहीं अध्यक्षता  कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भारत भूषण दुबे ने की।प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली.

बगहा से अजय शर्मा की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp