Chhapra : छपरा जिले के भेलदी थाना क्षेत्र के आरना गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां जमीन विवाद की जांच कर रहे IO वीरचंद्र प्रसाद का एक वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक पक्ष के बुजुर्ग महिला और पुरुष के साथ मारपीट करते और पैसे की मांग करते साफ नजर आ रहे हैं।


मामला आरना गांव निवासी मैनेजर पंडित के दो बेटों के बीच मिट्टी भरवाने को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है। एक पक्ष का आरोप है कि, IO वीरचंद्र प्रसाद ने निष्पक्ष जांच करने के बजाय सिर्फ एक पक्ष को निशाना बनाया और उसी के घर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट और रिश्वत की मांग की।




वहीं वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे IO मारने के लिए बुजुर्ग महिलाओं पर जूता उठा रहे हैं और पुरुष को धक्का देकर ले जा रहे हैं। वायरल ऑडियो में वह स्पष्ट तौर पर रुपयों की डील करते सुने जा सकते हैं। वहीं इस मामले को लेकर सारण SSP ने कहा कि, वीडियो फुटेज के आधार पर जांच की जा रही हैं और दोषियों पर कारवाई की जाएगी।


छपरा से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट।