Join Us On WhatsApp

Bihar Weather News : बिहार के 15 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी, 48 घंटों में...

Bihar Weather Today: राजधानी पटना में बादल छाए रहने और वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरी बिहार में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

Bihar Weather News: Bihar ke 15 jilon mein aaj bhari baarish
बारिश की चेतावनी जारी- फोटो : Google Image

Patna : बिहार के कई जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, उत्तर बिहार के आसपास क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम बिहार से दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और गंगीय पं. बंगाल के ऊपर द्रोणिका का प्रभाव बने होने के कारण बारिश होने की संभावना है।


वहीं, बिहार के पांच जिलों के सुपौल, अररिया, रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर जिले में अति भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि, 10 जिलों के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज और गयाजी में भारी बारिश होने की संभावना है। इन स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। आपको बता दें कि, 48 घंटे बाद अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की कमी के आसार हैं। मौसम में 48 घंटे बाद बदलाव के आसार देखने को मिल सकता हैं। वहीं, बुधवार को पटना और आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस का प्रभाव बना रहा। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज के तैबपुर में 86 मिमी वर्षा दर्ज की गई।


हालांकि, पटना की बात करें तो राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया और बुधवार को पटना सहित 16 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।


यह भी पढ़े : https://darsh.news/

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp