Nalanda : बिहार सरकार में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला करते हुए कहा- "उनके पास गुंडों का समूह है। उनको कौन मार सकता है। "वो बिहार की जनता को आकर्षित करने के लिए अलग अलग तरीके से नकट कर पब्लिसिटी स्टंट करते रहते हैं। उनसे पूरे बिहार को ख़तरा है। विधानसभा सत्र के दौरान हुए हंगामा पर कहा कि, उनके पास कोई मुद्दा नहीं था इसलिए वो विकास के कार्यों में बाधा डालना चाहते हैं।
"SIR" के मुद्दों पर उन्होंने कहा कि, जब जातीय जनगणना 15 दिन में पूरा हो सकता है, तो SIR के लिए एक महीने का वक़्त है। जिसके लिए BLO मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। साथ ही, जब कोई छूट जाएगा तो उसके लिए एक महीने ऑब्जेक्शन का अतिरिक्त समय चुनाव आयोग की ओर से दिया जा रहा है तो फ़िर उसपर सवाल खड़ा करना कहां तक सही है। विपक्ष को भय है कि उनके फर्ज़ी वोटर का नाम कट जाएगा। इसलिए छाती पीट रहे हैं। विपक्ष के पास जिनिउन वोटर नहीं हैं। दरअसल, मंत्री डॉ. सुनील कुमार लगातार बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बुलाए गए आखिरी मॉनसून सत्र के सभी पांचों दिन हंगामा के भेंट चढ़ा। जिससे सदन में हंगामा के दौरान कार्य बाधित रहा है।
नालंदा से मो. महमूद आलम की रिपोर्ट