Join Us On WhatsApp
BISTRO57

बेटे निशांत को लेकर कल्याण बिगहा पहुंचे CM नीतीश, ग्रामीणों ने घेर लिया, जानें वजह..

CM Nitish reached Kalyan Bigha with his son Nishant, village

Nalanda:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। सबसे पहले देवी स्थान पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उसके बाद स्व. वैद्यराज रामलखन सिंह वाटिका पहुंचे। वहां पत्नी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पिता स्व. रामलखन सिंह व माता स्व. परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किये।

इस दौरान फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ा। सीएम ने घंटों से इंतजार कर रहे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके आवेदन लेकर अधिकारियों को समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया। फरियाद कर रहे लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। कहीं फरियादियों ने शिकायत की कि वह डीएम और अन्य अधिकारियों को अपनी समस्या को लेकर बार-बार गुहार लगा रहे हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है. गर्मी में पेयजल की समस्या को लेकर भी कई लोगों ने शिकायत की.

 इसके बाद सीएम अपने पैतृक घर पहुंचे। वाटिका के बगल में निर्गुण गायन का इंतजाम किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत भी साथ रहे और उन्होंने भी अपनी मां दादी और दादी को श्रद्धांजलि दी.

 नालंदा से महमूद आलम की रिपोर्ट

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp