Join Us On WhatsApp
BISTRO57

पैक्स चुनाव में बोगस वोटिंग का विरोध करने पर प्रत्याशी ने की दबंगई..

Candidate behaved arrogantly when people protested against b

Aurangabad - बिहार में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों(पैक्स) के प्रथम चरण के मतदान में औरंगाबाद में जमकर हिंसक झड़पें हुई। पहली घटना देव के बनुआ पैक्स की है, जहां वोटरो को बोगस वोटिंग का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि बनुआ पैक्स से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कामता सिंह ने अपने तीन बेटों-अरविंद सिंह, गदर सिंह और चंदन सिंह के साथ मिलकर बोगस वोटिंग का विरोध करने वाले वोटरो को खदेड़-खदेड़ कर लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा है। पिटाई से चार वोटर गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों में तेतराइन गांव निवासी वीरेंद्र सिंह, अनील सिंह, कुन्नी सिंह एवं छोटू सिंह शामिल है।


 घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ढ़िबरा थाना की पुलिस ने चारों घायलों को इलाज के लिए देव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां इलाज के बाद तीन की हालत स्थिर बनी हुई है। वही एक घायल अनिल सिंह को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मारपीट के बाद बनुआ पैक्स बूथ पर घंटे भर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा तथा मतदान बाधित रहा। बाद में मतदान सुचारू रूप से शुरू कराया गया। वही दूसरी घटना देव के ही पूर्वी केताकी पैक्स के पड़रिया स्थित बूथ है, जहां पैक्स अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के संपर्क हुई है। दोनों पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी और पत्थरबाजी हुई है। मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है लेकिन भारी मात्रा में पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना में कुछ के आंशिक रुप से चोटिल होने के अलावा किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नही है। दोनों ही स्थानों पर भारी मात्रा में पुलिस की मौजूदगी में मतदान चल रहा है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

 दरअसल इस बार पैक्स चुनाव में भी माहौल लोकसभा-विधानसभा और पंचायत चुनाव जैसा ही दिख रहा है। चुनावी जीत के लिए इन्ही चुनावों जैसे हथकंडे और ताम झाम उम्मीदवारों द्वारा अपनाएं जा रहे है।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp