Join Us On WhatsApp

NCERT में बदलाव ! अब पढ़ाई बनेगी खेल 3 से 8 साल बच्चों के लिए आया ई-मैजिक बॉक्स - जानिये क्या है खास

छोटे बच्चों की पढ़ाई को आसान और रोचक बनाने के लिए NCERT ने एआई आधारित ‘ई-मैजिक बॉक्स’ ऐप लॉन्च किया है।

Changes in NCERT
NCERT में बदलाव ! अब पढ़ाई बनेगी खेल 3 से 8 साल बच्चों के लिए आया ई-मैजिक बॉक्स - जानिये क्या है खास- फोटो : Darsh NEWS

छोटे बच्चों की पढ़ाई अब और भी आसान और मजेदार होने जा रही है। देश की प्रमुख शैक्षणिक संस्था NCERT ने एआई आधारित नया ऐप *‘ई-मैजिक बॉक्स’* लॉन्च किया है। यह खास तौर पर 3 से 8 साल के बच्चों के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे खेल-खेल में नई चीजें सीख सकें। ई-मैजिक बॉक्स एक स्मार्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए पढ़ाई कर सकते हैं। इसमें मौजूद एआई बॉट बच्चों के सवालों का जवाब बहुत आसान भाषा में देता है। इससे बच्चों की जिज्ञासा बढ़ती है और वे बिना डर के सवाल पूछ पाते हैं।

यह भी पढ़ें: 51 करोड़ की CM योजना पर लगा ब्रेक! जमीन विवाद ने रोका 560 बेड छात्रावास का काम

इस ऐप में कई तरह की रोचक सामग्री शामिल है। बच्चों के लिए मजेदार कहानियां, गाने, छोटे-छोटे गेम और इंटरैक्टिव एक्टिविटीज दी गई हैं। ‘कथा सखी’ बच्चों को नई-नई कहानियां सुनाती है, जिससे उनकी कल्पना शक्ति मजबूत होती है। वहीं “पैरेंट तारा” माता-पिता को बच्चों की परवरिश और पढ़ाई से जुड़ी आसान सलाह देती है। “टीचर तारा” शिक्षकों को पढ़ाने के नए और सरल तरीके बताती है।

यह भी पढ़ें: अब भ्रष्ट सरकारी कर्मियों को हर हाला में जाना होगा जेल, मुजफ्फरपुर में लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई...

यह प्लेटफॉर्म सिर्फ बच्चों तक सीमित नहीं है। अभिभावक और शिक्षक भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि वे बच्चों की पढ़ाई में बेहतर सहयोग दे सकें। खास बात यह है कि ई-मैजिक बॉक्स ऐप के अलावा व्हाट्सऐप, टेलीग्राम और टोल-फ्री नंबर के जरिए भी उपलब्ध है। इससे ज्यादा से ज्यादा परिवार और स्कूल इसका फायदा उठा सकेंगे। नई तकनीक के साथ यह पहल बच्चों की शुरुआती शिक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp