Join Us On WhatsApp

जमुई में आशीष लाल यादव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बवाल, कई जख्मी..

Chaos in Ashish Lal Yadav's cultural program in Jamui, many

Jamui :-मगही के ट्रेनिंग स्टार कहे जाने वाले भोजपुरी गायक आशीष लाल यादव के कार्यक्रम में भगदड़ मच गया।  जिससे कई लोग घायल हो गए। बता दे की शिव शक्ति महारूद्र महायज्ञ में मगही भोजपुरी गायक आशीष यादव का कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में गायक आशीष यादव के भक्ति गीतों की जगह अश्लील मगही गाने पर विवाद हो गया। इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी मच गयी ।


 बता दें की जमुई के मणिपुर आश्रम में शिव शक्ति महारूद्र महायज्ञ के तहत आयोजित कार्यक्रम में मगही गायक आशीष यादव को बुलाया गया था। महिला डांसर के साथ मंच पर पहुंचे। शुरुआत में दर्शकों का आशीर्वाद लिया, लेकिन भक्ति गीतों की जगह अश्लील मगही गाना शुरू कर दिया। इससे नाराज युवक ने मंच पर चढ़कर गायक आशीष लाल यादव का कॉलर पकड़ लिया। जैसे ही युवक ने मंच पर चढ़कर गायक आशीष लाल यादव को कॉलर पकडा वैसे ही कार्यक्रम स्थल पर अपरा तफरी मच गई, और भगदड़ हो गया। इस भगदड़ में कुछ लोग घायल भी हुए। भगदड़ में कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी किया। हालात बिगड़ते देख पूजा समिति और स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाल लिया। इस भगदड़ की वीडियो एक युवक ने फेसबुक लाइव के जरिए पूरी घटना का जानकारी साझा किया। और आशीष यादव की आलोचना की, कार्यक्रम स्थल से गायक आशीष यादव पटना लौट गए। वहीं कार्यक्रम की कमेटी सचिव मनीष कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब किया।

 जमुई से धनंजय की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp