Join Us On WhatsApp

दैनिक राशिफल : जानिये किन राशियों को मिलेगा फायदा और किसके लिए दिन रहेगा बेहद ख़ास

आज का दिन कुछ राशियों के लिए राहत, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा लेकर आया है। मीन राशि के सितारे पक्ष में हैं वहीं मेष राशि के जातको के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं । कर्क राशि के जातको को मिलेगा प्रॉपर्टी के कामो में फायदा

Daily Horoscope: Know which zodiac signs will benefit and fo
दैनिक राशिफल : जानिये किन राशियों को मिलेगा फायदा और किसके लिए दिन रहेगा बेहद ख़ास - फोटो : Darsh News

मेष राशि – आज लाभदायक यात्रा के योग हैं। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। घर के वरिष्ठों का सम्मान करें और गुप्त बातें दूसरों से साझा न करें। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं, प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। 

भाग्यशाली रंग– लाल | अंक– 9


वृष राशि – आत्मविश्वास के साथ किए गए प्रयास सफल रहेंगे और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। दिन की शुरुआत में जरूरी काम निपटा लें। व्यवसाय में जल्दबाजी से बचें, खासकर नए फैसलों में। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन मौसम बदलने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 

भाग्यशाली रंग– ऑरेंज | अंक– 6


मिथुन राशि – मेहनत और व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आपका दृढ़ निश्चय लक्ष्य तक पहुंचाएगा। व्यवसाय में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा और धन लाभ के योग हैं। आलस्य से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं से। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। 

भाग्यशाली रंग– बादामी | अंक– 2


कर्क राशि – प्रॉपर्टी या आय से जुड़ा कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। रुके हुए इनकम सोर्स दोबारा शुरू होने के योग हैं। निर्णय सोच-समझकर लें और ज्यादा भरोसा करने से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन बीपी और शुगर के मरीज सतर्क रहें। 

भाग्यशाली रंग– नीला | अंक– 5


सिंह राशि  पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा और रुका हुआ पैसा मिलने से राहत महसूस करेंगे। व्यवसाय में योजनाएं सफल होंगी और नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और तनाव से बचें। 

भाग्यशाली रंग– गुलाबी | अंक– 5


कन्या राशि – रचनात्मक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। व्यवसाय में धीरे-धीरे सुधार आएगा। संतान को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन शांति से समाधान मिलेगा। स्वास्थ्य में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है। 

भाग्यशाली रंग– आसमानी | अंक– 4


तुला राशि – किसी पारिवारिक समस्या का हल निकलने से तनाव कम होगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। कार्यस्थल पर सावधानी रखें और अपनी योजनाएं किसी से साझा न करें। वैवाहिक जीवन में हल्की नोकझोंक के बाद मिठास बढ़ेगी। 

भाग्यशाली रंग– हरा | अंक– 1


वृश्चिक राशि – दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी और आप हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखेंगे। व्यवसाय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जल्दबाजी से बचें और काम का दबाव खुद पर न डालें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। 

भाग्यशाली रंग– बादामी | अंक– 3


धनु राशि – परिवार और सामाजिक गतिविधियों में समय बीतेगा। निवेश से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। व्यवसाय में साझेदारी को लेकर सतर्क रहें। भाइयों से विवाद से बचें और स्वास्थ्य में जोड़ों के दर्द पर ध्यान दें। 

भाग्यशाली रंग– पीला | अंक– 2



मकर राशि – किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बच्चों से जुड़ी चिंता दूर होगी। व्यवसाय में बदलाव की जरूरत है। विवाद और जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। सर्दी-जुकाम परेशान कर सकता है। 

भाग्यशाली रंग– आसमानी | अंक– 7


कुंभ राशि  बिजनेस में बड़ी डील या फायदेमंद बातचीत हो सकती है। सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभ देंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार रहेगा, लेकिन किसी सदस्य की तबीयत को लेकर चिंता हो सकती है। 

भाग्यशाली रंग– केसरिया | अंक– 8



मीन राशि - सितारे आपके पक्ष में हैं। पारिवारिक गलतफहमियां दूर होंगी और करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। मानसिक शांति के लिए ध्यान और मेडिटेशन जरूरी है। 

भाग्यशाली रंग– पीला | अंक– 3

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp