Join Us On WhatsApp

दरभंगा में अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति पर FIR, DM ने कहा अभी हैं 22 हजार...

दरभंगा में अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति पर FIR, DM ने कहा अभी हैं 22 हजार...

Darbhnaga me fir
दरभंगा में अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति पर FIR, DM ने कहा अभी हैं 22 हजार...- फोटो : Darsh News

दरभंगा: ईरान और अमेरिका - इजरायल युद्ध की वजह से पूरे देश में ईंधन की कमी से हाहाकार का माहौल है। एक तरफ लोगो में रसोई गैस को लेकर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है तो दूसरी तरफ बिहार में सरकार और प्रशासन प्रचुर मात्रा में गैस की उपलब्धता के दावे कर रहे हैं।

दरभंगा में रसोई गैस नहीं मिलने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को नाका नंबर 6 के समीप सड़क जाम कर जम कर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि सुबह से शाम तक गैस एजेंसी और गोदाम का चक्कर काटते रह जाते हैं लेकिन गैस नहीं मिल सका। इन दिनों राज्य में रसोई गैस की कमी की खबरों के बीच लगातार गैस एजेंसियों में सुबह शाम तक लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें   -   हमारे सीएम को चुकानी पड़ी बेटे की राजनीतिक एंट्री की कीमत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा 'कॉम्प्रोमाइज PM की वजह से...'

इसके साथ ही दूसरी तरफ दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि राज्य में गैस की प्रचुर उपलब्धता है। दरभंगा में भी कहीं गैस की कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 75 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं और उनके पास फिलहाल 22 हजार गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। डीएम ने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए विभिन्न जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है जिनकी निगरानी में गैस वितरण किया जा रहा है।

डीएम ने बताया कि शुक्रवार के दोपहर 12 बजे तक 12 हजार गैस सिलेंडर वितरित किए जा चुके हैं और अभी भी हजारों की संख्या में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से रसोई गैस के संबंध में अफवाह फैलाने वाले लोगों पर साइबर सेल की नजर है और उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। लहेरियासराय में गैस सिलेंडर को लेकर भ्रामक पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति नीरज कुमार चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें    -   अब प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने नहीं जाना पड़ेगा नगर निगम के कार्यालय, कर दी है यह व्यवस्था...

दरभंगा से तुलसी झा की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp