Patna : बाढ़ के अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज के प्रेक्षागृह में कॉलेज का 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्रों के समागम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा उपस्थित हुए। उनके साथ एमएलसी कार्तिकेय कुमार, बाढ़ के स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज में उन्होंने पढ़ाई की। और उन्होंने कहा कि, अभाव से लेकर प्रभाव तक जो अपने आप को उस अस्तित्व में बनाये रखता है लोग उसी को चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, हम लखीसराय के विधायक भले 20 वर्षों से है लेकिन बाढ़ और मोकामा के प्रति जो हमारा लगाव और प्रेम है। वो हमेशा बना रहेगा। क्योंकि, बाढ़ और मोकामा के लोग हमारे परिवार के तरह हैं। एएनएस कॉलेज के शिक्षा के छांव ने हमें काबिल बनाया। इस अवसर पर बाढ़ के स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू, बाढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गायमाता, पूर्व मंत्री व सांसद विजय कृष्ण, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ0 इंद्रजीत सिंह, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद उल्लाह, डॉ बी.पी. सिंह तथा कॉलेज की प्राचार्या डॉ श्यामा ने भी लोगों को संबोधित किया। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में करीब 200 पूर्ववर्ती छात्र उपस्थित हुए तथा अपने पुराने साथियों से मिलकर काफी खुश नजर आये। मौके पर आयोजनकर्ता पंकज शर्मा की टीम, डॉ. सियाराम सिंह, डॉ. अंजेश कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बाढ़ से कृष्णदेव की रिपोर्ट