Jamui : जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित नया गांव CM Nitish Kumar पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह के 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। साथ ही, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, लेसी सिंह, जयंत राज, सुमित कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, सांसद गिरधारी यादव, MLC अजय कुमार सिंह, झाझा विधायक दामोदर रावत, मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद, पूर्व विधायक डॉ. रविन्द्र यादव, दिवंगत दादा की पत्नी व पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, पुत्री विधायका श्रेयसी सिंह, मानसी सिंह, दामाद श्वेताभ, भाई कुमार त्रिपुरारी सिंह सहित अन्य कई पारिवारिक परिजनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं इस दौरान भजन, कीर्तन और शांति पाठ का आयोजन किया गया।
सीएम के आगमन को लेकर समाधि स्थल, हैलीपैड से लेकर 05 किलोमीटर के दायरे में कई प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा श्रद्धांजलि सभा से जुड़े हर गतिविधि की कड़ी निगरानी रखी गई। बता दें कि, समाधि स्थल पर आने वाले लोगों की जांच पड़ताल कर प्रवेश दिया गया। इस दौरान नेता दिग्विजय सिंह को श्रद्धांजलि देने भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश भगत, कन्हैया सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा बाबू केशरी, समाजसेवी भावानंद, जदयू नेता ई. शम्भु शरण, भाजपा नेता बिनोद यादव, राजद नेता राजेन्द्र यादव के अलावे अन्तर जिले भर के दादा के चाहने वाले लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया।
जमुई से धनंजय कुमार की रिपोर्ट