Join Us On WhatsApp

दोहरी हत्या से दहला राजधानी, रिसेप्सन पार्टी के दौरान अपराधियों ने दो सगे भाई को मारी गोली...

दोहरी हत्या से दहला राजधानी, रिसेप्सन पार्टी के दौरान अपराधियों ने दो सगे भाई को मारी गोली...

Double murder
दोहरी हत्या से दहला राजधानी, रिसेप्सन पार्टी के दौरान अपराधियों ने दो सगे भाई को मारी गोली...- फोटो : Darsh News

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां रविवार की देर रात अपराधियों ने दोहरी हत्याकांड को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दो सगे भाई को गोलियों से भून डाला जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि मौके से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव में अपराधियों ने दो सगे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी समेत स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई।

यह भी पढ़ें    -    बाहुबली MLA अनंत सिंह के समर्थक पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह का नाम सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण...

घटना के संबंध में सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति की शादी के बाद रिसेप्शन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने मनीष और मंजीत नाम के दो भाइयों को गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए NMCH पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि दोनों मृतक सगे भाई हैं और कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। आशंका है कि उसी विवाद की वजह से बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। सिटी एसपी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया है और आगे की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें    - अब हर जिले में चुने जायेंगे तीन स्वच्छ थाने, बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर दो नए अभियान की होगी शुरुआत...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp