Join Us On WhatsApp

टी20 विश्वकप में महाभिड़ंत ! भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, पाकिस्तान ने चुनी पहले गेंदबाजी

टी20 विश्वकप के ग्रुप A में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है, जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों की इस टक्कर से पहले माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है।

Great clash in T20 World Cup!
टी20 विश्वकप में महाभिड़ंत! भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, पाकिस्तान ने चुनी पहले गेंदबाजी- फोटो : Darsh NEWS

टी20 विश्वकप में आज क्रिकेट प्रेमियों को जिस मुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार था, वह घड़ी आ चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच ग्रुप A का यह मुकाबला बेहद रोमांचक माना जा रहा है। मैच से पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह दोनों टीमों का ग्रुप चरण में तीसरा मुकाबला है। इससे पहले भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने-अपने दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। ऐसे में यह मुकाबला ग्रुप की स्थिति तय करने के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।

मैच शुरू होने से पहले एक बार फिर खेल से ज्यादा चर्चा खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर देखने को मिली। मैदान पर आमतौर पर होने वाली हाथ मिलाने की परंपरा इस बार भी नजर नहीं आई। सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा के बीच हाथ मिलाते हुए कोई दृश्य नहीं दिखा।न इससे पहले भी ऐसी स्थिति देखने को मिल चुकी है। एशिया कप के दौरान भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यहां तक कि एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर गरजे बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, बोले– भारत की ओर आँख उठाई तो 140 करोड़ जनता देगी करारा जवाब

बताया जाता है कि पाकिस्तान ने पहले इस विश्वकप में भारत के खिलाफ खेलने से मना किया था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सख्ती के बाद वह मुकाबले के लिए तैयार हुआ। मैदान पर अब सभी की नजरें सिर्फ खेल पर टिकी हैं। दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरी हैं और फैंस को एक कांटे की टक्कर की उम्मीद है। भारत की मजबूत बल्लेबाजी और पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी इस मुकाबले को और भी रोमांचक बना रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp