दानापुर में NDA की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने पाकिस्तान को लेकर बेहद सख्त और आक्रामक बयान दिया। उन्होंने भारत-पाकिस्तान संबंधों और क्रिकेट मुकाबले दोनों पर खुलकर अपनी राय रखते हुए कहा कि जो भी भारत की ओर गलत नजर से देखेगा, उसे करारा जवाब मिलेगा। मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ किसी भी प्रकार की नापाक हरकत करने की कोशिश करता है, तो 140 करोड़ भारतीय एकजुट होकर उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन अपनी सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर भी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि आज का मुकाबला एकतरफा होगा और भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराएगी। मंत्री ने कहा कि मैदान पर भी पाकिस्तान को उसी तरह हार का सामना करना पड़ेगा, जैसे हर मोर्चे पर उसे भारत के सामने झुकना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: दरभंगा DMCH पहुंचे चिराग पासवान, हरिनगर हिंसा के पीड़ितों से मिलकर भावुक हुए, बोले– दोषियों को नहीं मिलेगी राहत

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से दानापुर में आयोजित की गई थी, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंत्री ने कहा कि पूरा देश और बिहार आज महाशिवरात्रि की भक्ति में डूबा हुआ है और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है। उन्होंने भगवान शिव से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे की कामना की।

यह भी पढ़ें: शिक्षा के मंदिर में दरिंदगी! 10 साल के बच्चे से शर्मनाक हरकत का आरोप

इसके साथ ही मंत्री ने नरेंद्र मोदी की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए कहा कि वे इसी तरह देश को मजबूत और सुरक्षित बनाने का कार्य करते रहें। मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और उनके तीखे शब्द सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं।

YouTube Video