पटना: बिहार में एक बार फिर से मौसम बदलने वाली है और इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी 6 और 7 अप्रैल को मौसम में भारी बदलाव होगा। राज्य के आसमान में लगभग 1000 किलोमीटर लंबे बादलों के समूह ने प्रवेश कर लिया है जिसकी वजह से अगले 96 घंटों तक राज्य के कई जिलों में धूल भरी आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को गया जी, जमुई, बांका, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण समेत 12 जिलों में बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है।
बताया जा रहा है कि इन जिलों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है जबकि अन्य जिलों में भी बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश और झारखंड होते हुए बिहार की तरफ बढ़ रहा है जिसकी वजह से राज्य में मौसम अस्थिर रहेगा। मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का असर 6 अप्रैल से शुरू होगा और 7 अप्रैल को पूरे बिहार में फैल जाएगा। 8 अप्रैल को राज्य में मौसम सबसे अधिक खराब रह सकता है जो कि अगले दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान ओले और ठनका भी गिर सकता है जबकि तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग ने जमुई, औरंगाबाद समेत 12 जिलों में एलो अलर्ट जारी किया है जबकि दक्षिण बिहार के पटना, गया जी और बांका जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधान रहने की सलाह दी है. खासकर किसानों को खेतों में काम करने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों से दूर रहने को कहा गया है।




