पटना: बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर एक तरफ विपक्ष जहां लगातार सवाल उठा रहा है तो दूसरी तरफ सरकार और गृह विभाग भी पुलिस को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। इसी कड़ी में गृह विभाग ने राज्य की पुलिस को मजबूत करने के लिए भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और गोलाबारूद खरीदने की मंजूरी दी है। गृह विभाग ने हाल ही में 43.42 करोड़ रूपये की मंजूरी नए हथियार, अत्याधुनिक गोला बारूद और ट्रेनिंग खरीद की जाएगी।
गृह विभाग की मंजूरी में सबसे अधिक राशि 9mm की पिस्टल की खरीद पर खर्च किए जाएंगे। यह पिस्टल दो चरणों में पश्चिम बंगाल के इशापुर स्थित फैक्ट्री से सप्लाई किए जाएंगे। इसके साथ ही पिस्टल की ट्रेनिंग के लिए 1.20 लाख गोली महाराष्ट्र से खरीदे जाएंगे। इनमें से 60 हजार गोलियां पुणे के खड़की फैक्ट्री से आएंगी जबकि 60 हजार गोलियां जलगांव फैक्ट्री से। गृह विभाग की मंजूरी मिलने के बाद हथियार खरीद में तेजी आ गई है।




