Join Us On WhatsApp

शिक्षा के मंदिर में दरिंदगी! 10 साल के बच्चे से शर्मनाक हरकत का आरोप

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड से सामने आए इस सनसनीखेज मामले में एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक पर 10 वर्षीय छात्र से यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है।

Brutality in the temple of education
शिक्षा के मंदिर में दरिंदगी! 10 साल के बच्चे से शर्मनाक हरकत का आरोप- फोटो : Darsh NEWS

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक पर 10 वर्षीय छात्र के साथ यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद शिक्षा व्यवस्था की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजागांछी में पदस्थापित शिक्षक सदन कुमार पर अपने ही स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पहले की है, लेकिन आरोपी शिक्षक द्वारा धमकाए जाने के कारण पीड़ित बच्चा और अन्य छात्र डर के मारे चुप रहे।

यह भी पढ़ें: सुपौल में रात का साया या चोरों का जाल? खिड़की तोड़कर घर से लाखों की चोरी, गांव में मचा हड़कंप

मामला तब उजागर हुआ जब चार अन्य छात्रों ने कथित घटना को देखा और आपस में इसकी चर्चा की। धीरे-धीरे यह बात विद्यालय की शिक्षिकाओं तक पहुंची, जिसके बाद बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों द्वारा पूछताछ किए जाने पर पीड़ित छात्र ने पूरी घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और अभिभावक आक्रोशित होकर विद्यालय पहुंचे और आरोपी शिक्षक से सवाल-जवाब किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान शिक्षक ने अपने कृत्य को स्वीकार भी किया। इसके बाद बरबीघा थाना पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

यह भी पढ़ें: शिवभक्ति में डूबा बिहार, मंदिरों से सड़कों तक गूंजा हर-हर महादेव

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे लोग शिक्षक कहलाने के योग्य नहीं हैं। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से आरोपी शिक्षक की तत्काल सेवा समाप्ति और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp