Join Us On WhatsApp

मनमोहन सिंह के निधन पर झारखंड में 'मन' उदास, हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि...

Hemant Soren paid tribute to Manmohan Singh

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं।

पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने दिल्ली पहुंचे सीएम और मंत्री

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर में सेवा विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव और कल्पना सोरेन भी दिल्ली स्थित पूर्व प्रधानमंत्री के आवास पहुंचीं। इस दौरान मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बाद में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के परिजनों से मुलाकात की।

सीएम, मंत्री और कल्पना सोरेन ने परिजनों से मुलाकात की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर वहां रखे टेबल बुक पर कुछ शब्द लिखकर उन्हें याद किया। बाद में हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि दी। मरांग बुरु दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों समेत देश को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति और साहस दे।

झारखंड में भी 7 दिनों का राजकीय शोक

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर झारखंड में भी सात दिनों के राजकीय शोक का ऐलान किया गया। इस दौरान कोई भी राजकीय समारोह नहीं होगा।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp