Join Us On WhatsApp

बिहटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 6 बाइक के साथ 5 आरोपी दबोचे गए

पटना के बिहटा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 6 चोरी की बाइक, 2 देसी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Major police action in Bihta
बिहटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 6 बाइक के साथ 5 आरोपी दबोचे गए- फोटो : Darsh NEWS

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की छह मोटरसाइकिल, दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से बिहटा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी नाराजगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इसके अलावा आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें: LPG गैस के लिए हाहाकार के बीच पटना DM ने किया बड़ा दावा, कहा कोई कमी नहीं, समस्या बताएं हम...

दानापुर के एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि बाइक चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया था। इसी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान हो सके और चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया जा सके। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के तार आसपास के जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं। इसलिए पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp