पटना: ईरान और इजरायल - अमेरिका युद्ध का असर भारत की रसोई पर देखने को मिल रहा है। बिहार के कई जिलों में रसोई गैस के लिए लोगो में हड़कंप मच हुआ है। लोग खाली गैस सिलेंडर लेकर इधर उधर भटक रहे हैं और प्रशासन पर गैस की कमी का आरोप लगा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार और जिला प्रशासन रसोई गैस की कमी नहीं होने की बात कह रहा है।
राजधानी पटना में भी लोगों के बीच रसोई गैस को लेकर भारी अफरातफरी देखी जा रही है जबकि जिला प्रशासन पर्याप्त गैस उपलब्ध होने का दावा कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने प्रेस वार्ता किया और गैस को लेकर स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि पटना में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की तरफ से एक कंट्रोल रूम बनाया गया जहां गैस से संबंधित समस्याओं की शिकायत सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक दर्ज करवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की रेस: बिहार के इन जिलों ने मारी बाजी
पटना डीएम ने कहा कि लोगों की समस्याओं को शीघ्र दूर करने की कवायद की जा रही है। राज्य में LPG गैस की उपलब्धता, वितरण और उससे संबंधित अन्य जानकारी भी कंट्रोल रूम से लिया जा सकता है। पटना डीएम ने बताया कि कंट्रोल रूम के नंबर 0612-2233050 पर समस्याओं की जानकारी दिए जाने पर उसका त्वरित निष्पादन किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि पटना में गैस की किल्लत नहीं है और प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। इसके साथ ही हमलोग गैस एजेंसी का निरीक्षण भी कर रहे हैं जबकि कालाबाजारी करने वाले लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जमाखोरों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स और गैस कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है. लोग पैनिक बुकिंग न करें।
यह भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव से पहले NDA एक्टिव, विधायकों को दी वोटिंग की ट्रेनिंग
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट