Join Us On WhatsApp

अब नहीं चलेगी सड़को पर मनमानी! मोतिहारी में DIG–SP ने संभाली कमान, करेगी सीधा एक्शन

मोतिहारी में बढ़ते ट्रैफिक उल्लंघन और सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। DIG और SP खुद सड़क पर उतरकर वाहन जांच अभियान चलाया और नियम तोड़ने वालों पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई की।

Now arbitrariness will not be tolerated on the roads in moti
अब नहीं चलेगी सड़को पर मनमानी! मोतिहारी में DIG–SP ने संभाली कमान, करेगी सीधा एक्शन- फोटो : Darsh NEWS

मोतिहारी शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक उल्लंघन और सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। सोमवार को DIG और SP खुद सड़क पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अचानक वाहन जांच अभियान चलाया, जिससे नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया। इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, बिना सीट बेल्ट कार चलाने वालों, ट्रिपल लोडिंग, ओवरस्पीड और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। कई वाहन चालकों का मौके पर ही चालान काटा गया, जबकि कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया।

यह भी पढ़ें: नवादा में बंद कमरे का काला सच! सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों समेत चार गिरफ्तार

DIG और SP ने अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवानों को साफ निर्देश दिए कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के साथ किसी भी तरह की रियायत न बरती जाए। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। DIG ने कहा कि ट्रैफिक नियम आम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। इनका पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी करने से न केवल अपनी जान खतरे में पड़ती है, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी जोखिम में आ जाती है।

यह भी पढ़ें: NEET Student Case: सब के सब मिले हुए हैं, मुझे न्याय चाहिए, DGP से मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने कहा 'मुझे कौन दिलाएगा न्याय..'

वहीं SP ने बताया कि यह विशेष जांच अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि सड़क हादसों को कम करना और शहर में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखना है। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद शहर में कई वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट का पालन करते नजर आए। आम लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलने चाहिए, ताकि शहर की सड़कों पर अनुशासन बना रहे।



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp