Join Us On WhatsApp

STF के IG विनय कुमार अब संभालेंगे NIA की कमान, गृह विभाग ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए किया विरमित...

STF के IG विनय कुमार अब संभालेंगे NIA की कमान, गृह विभाग ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए किया विरमित...

STF IG Vinay Kumar will now take charge of the NIA.
STF के IG विनय कुमार अब संभालेंगे NIA की कमान, गृह विभाग ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए किया विरमि- फोटो : Darsh News

पटना: बिहार पुलिस के आईजी (अभियान) विनय कुमार को पुलिस मुख्यालय ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आईपीएस विनय कुमार अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में NIA के आईजी बनाये गए हैं। आईपीएस विनय कुमार अभी STF में IG के रूप में पदस्थापित हैं और राज्य में संगठित अपराध, माफिया नेटवर्क, कुख्यात अपराधी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें      -       BPSC 70वीं संयुक्त परीक्षा के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, देख लें कब आएगी आपकी बारी...

2004 बैच के IPS अधिकारी विनय कुमार एसपी और DIG रहते हुए कई बेहतर काम कर चुके हैं। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए संगठित अपराध को निपटाया। बता दें कि विनय कुमार के अलावा बिहार कैडर से करीब 16 अन्य IPS अधिकारी भी जल्दी ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1996 से 2004 बैच के सभी अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें      -       बांग्लादेश में हिंदू पर हो रहे अत्याचार मामले में विजय सिन्हा ने दिया बड़ा बयान, JNU मामले पर तो...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp