Join Us On WhatsApp

ड्रग्स की गिरफ्त में बेटा, माँ ने खुद पुलिस से मांगी सख्त कार्रवाई

शराबबंदी वाले बिहार में माँ की पुकार: एक बेटा नशे ने छीना, दूसरे को बचाने थाने पहुँची महिला

Son in drug grip
ड्रग्स की गिरफ्त में बेटा, माँ ने खुद पुलिस से मांगी सख्त कार्रवाई- फोटो : Darsh NEWS

कैमूर जिले में एक माँ की ममता और बेबसी की मार्मिक तस्वीर सामने आई है। छोटे बेटे को नशे की लत के कारण खोने के बाद अब वह बड़े बेटे को बचाने के लिए पुलिस की शरण में पहुँची है। मामला भभुआ थाना क्षेत्र के बहुअवन गांव का है, जहां माँ ने अपने ही बेटे को नशा मुक्ति केंद्र भेजने की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि 1 फरवरी को अनिल राम, जो शराब और ड्रग्स का आदी था, लगातार नशा करने के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि बड़ा बेटा भी शराब और हेरोइन की गिरफ्त में आ गया।

यह भी पढ़ें: दैनिक राशिफल: आज का दिन किसके लिए शुभ, किसके लिए चुनौतीपूर्ण

माँ शिवरती देवी का कहना है कि वह एक बेटे को पहले ही खो चुकी हैं और अब दूसरे को खोने का डर सता रहा है। उन्होंने बताया कि जब भी वह बेटे को समझाने की कोशिश करती हैं तो वह मारपीट पर उतारू हो जाता है। हाल ही में कोर्ट परिसर में भी बेटे ने माँ और बहन के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर महिला थाने में उल्टा शिकायत दर्ज कराने भी पहुंच गया। माँ का कहना है कि उन्हें जेल जाने का डर नहीं, बस बेटा नशा छोड़ दे। इसी उम्मीद में वह भभुआ थाने में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगा रही हैं।

यह भी पढ़ें: PUSU इलेक्शन स्थगित किये जाने का आदेश कुछ ही देर में वापस, अब तय समय पर होगी वोटिंग...

इधर, कैमूर एसपी हरी मोहन शुक्ल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। युवक को नशा मुक्ति केंद्र भेजने की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नशा करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, अन्यथा पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि पुलिस गांवों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान भी चला रही है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग नशे की गिरफ्त से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp