Join Us On WhatsApp

PUSU इलेक्शन स्थगित किये जाने का आदेश कुछ ही देर में वापस, अब तय समय पर होगी वोटिंग...

PUSU इलेक्शन स्थगित किये जाने का आदेश कुछ ही देर में वापस, अब तय समय पर होगी वोटिंग...

pusu election
PUSU इलेक्शन स्थगित किये जाने का आदेश कुछ ही देर में वापस, अब तय समय पर होगी वोटिंग...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के स्थगन के आदेश के थोड़ी देर बाद ही वापस ले लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अब छात्रसंघ चुनाव अब अपने पूर्व तय तारीख 28 फरवरी को ही होगा। चुनाव स्थगन आदेश वापस होने से तैयारी में लगे प्रत्याशियों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल पटना साइंस कॉलेज परिसर में प्रोफेसर के साथ अमर्यादित व्यवहार और अन्य कई नियमों के उल्लंघन के कारण विश्वविद्यालय प्रबंधन ने चुनाव स्थगित करने का आदेश जारी किया था। 

यह भी पढ़ें       -      पटना छात्रसंघ चुनाव हुआ स्थगित, छात्रों पर अमर्यादित व्यवहार का लगा आरोप...

चुनाव स्थगित किये जाने के आदेश जारी होते ही विभिन्न संगठन के छात्र विश्वविद्यालय की घेराबंदी करने लगे जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ा और स्थगन आदेश को वापस लेना पड़ा। अब चुनाव को लेकर वोटिंग पूर्व तय तारीख 28 फरवरी को ही होगी। बता दें कि पटना विश्वविद्यालय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई थी और शनिवार की देर शाम अंतिम रूप से प्रत्याशियों के नाम की भी घोषणा कर दी गई थी लेकिन इसके बाद प्रबंधन ने कई अमर्यादित व्यवहार की वजह से चुनाव को स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया था।

यह भी पढ़ें       -      कामकाजी महिलाओं को पटना में रहने में नहीं होगी टेंशन, सरकार ने कर दी है खास व्यवस्था


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp