Bihar में होने वाले Rajya Sabha Election को लेकर सियासी हलचल लगातार तेज हो रही है। चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने और रणनीति मजबूत करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में Rashtriya Janata Dal (राजद) के कई विधायक रविवार को Hotel Panache पहुंचे, जहां उन्हें रात भर रुकने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि महागठबंधन के कई नेता भी यहां पहुंच रहे हैं और चुनावी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। इसी वजह से महागठबंधन अपने विधायकों को एक साथ रखने की कोशिश कर रहा है, ताकि किसी तरह की क्रॉस वोटिंग की आशंका न रहे। वहीं, राजद विधायकों को होटल में ठहराने को लेकर विपक्ष ने सवाल भी उठाए हैं। Janata Dal (United) ने इसे लेकर तंज कसा और कहा कि विधायकों को इस तरह एक जगह रोक कर रखना लोकतांत्रिक परंपरा के खिलाफ है।
यह भी पढ़ें: गया स्टेशन बना ‘एग्जाम सेंटर का एक्सटेंशन’! ट्रेनों में चढ़ने को बिहार सिविल कोर्ट के अभ्यर्थियों की होड़
उधर सत्ता पक्ष में भी बैठकों का दौर लगातार जारी है। रविवार सुबह Sanjay Jha के आवास पर एनडीए नेताओं की अहम बैठक हुई। इस बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति और विधायकों के समन्वय पर चर्चा की गई। इसके अलावा मंत्री Leshi Singh के आवास पर जदयू विधायकों की बैठक हुई, जबकि स्टेट गेस्ट हाउस में Bharatiya Janata Party के कई वरिष्ठ नेताओं ने अलग से मीटिंग की।
यह भी पढ़ें: पटना की सड़कों पर सवर्णों का UGC नियम विरोध मार्च - काला कानून वापस लो
दोपहर बाद सत्ता पक्ष के विधायक Samrat Choudhary के आवास पर जुट रहे हैं। जानकारी के अनुसार यहां विधायकों को मतदान प्रक्रिया की मॉक प्रैक्टिस भी कराई जा सकती है, ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की तकनीकी गलती न हो। वहीं शाम को मंत्री Vijay Kumar Chaudhary के आवास पर एनडीए नेताओं की एक और बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में सोमवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर अंतिम रणनीति तय की जाएगी।