Join Us On WhatsApp

केजरीवाल के बाहर आने पर तेजस्वी का सनसनीखेज बयान: “दिल्ली में दोबारा चुनाव हो”… बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप!

अरविंद केजरीवाल के मामले में आए कोर्ट के फैसले के बाद सियासत गरमा गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए और दिल्ली में दोबारा चुनाव कराने की मांग कर दी।

Tejashwi's sensational statement on Kejriwal's exit
केजरीवाल के बाहर आने पर तेजस्वी का सनसनीखेज बयान: “दिल्ली में दोबारा चुनाव हो”… बीजेपी पर लगाया बड़ा- फोटो : Darsh NEWS

दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने और कथित शराब घोटाले मामले में कोर्ट के फैसले के बाद सियासत तेज हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला और कई गंभीर सवाल खड़े किए।

यह भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा की पांचवीं सीट पर घमासान: तेजस्वी यादव vs AIMIM … किसके हाथ लगेगी जीत?

तेजस्वी यादव ने कहा, “विपक्षी नेताओं पर ग़लत मुक़दमा चलाया जा रहा है। बीजेपी संस्थानों का ग़लत उपयोग कर रही है अपने चुनावी बेनिफिट को लेकर। जो शराब घोटाला था अब उसपे कोर्ट ने अकिटल सभी आरोपियों को दिया है जो RO हैं, CBI के आईओ हैं, सीबीआई के उसपे केस चले की ऐसा क्या मुकदमा किया है इनलोगो ने तो ये तो स्पष्ट हो गया है की बीजेपी का चाल और चरित्र उजागर हो गया है और जो खामयाजा अरविंद केजरीवाल को चुकाना पड़ा, चुनाव हारना पड़ा। तो इसका हर्जाना कौन भरेगा।”

यह भी पढ़ें: 6.2 KM ट्रैक पर रफ्तार भरने को तैयार पटना मेट्रो, भूतनाथ–मलाही पकड़ी के बाद अंडरग्राउंड स्टेशन .. पूरी खबर पढ़ें

उन्होंने आगे कहा, “हम तो माँग करेंगे की दिल्ली में दोबारा चुनाव हो। जितने भी संवैधानिक संस्थाएं हैं सभी जगह बीजेपी ने हाईजैक करके रखा है। हमे बदनाम करने की कोशिश में लगी है बीजेपी।”तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और बीजेपी पर संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। साथ ही दिल्ली में दोबारा चुनाव कराने की मांग कर सियासी बहस को और गरमा दिया है। आने वाले दिनों में इस बयान पर सियासी प्रतिक्रिया और तेज होने की संभावना है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp