Join Us On WhatsApp

6.2 KM ट्रैक पर रफ्तार भरने को तैयार पटना मेट्रो, भूतनाथ–मलाही पकड़ी के बाद अंडरग्राउंड स्टेशन .. पूरी खबर पढ़ें

पटना में मेट्रो सेवा शुरू होने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। गुरुवार को पहली बार शहर के अंदर मेट्रो का सफल ट्रायल रन किया गया, जिससे जल्द संचालन की उम्मीद और मजबूत हो गई है।

Patna metro ready to speed up on 6.2 km track
6.2 KM ट्रैक पर रफ्तार भरने को तैयार पटना मेट्रो, भूतनाथ–मलाही पकड़ी के बाद अंडरग्राउंड स्टेशन .. पू- फोटो : Darsh NEWS

राजधानी पटना में मेट्रो परियोजना ने एक और अहम पड़ाव पार कर लिया है। गुरुवार को पहली बार मेट्रो ट्रेन ने शहर के अंदर सफलतापूर्वक ट्रायल रन किया। यह परीक्षण भूतनाथ से मलाही पकड़ी स्टेशन के बीच करीब 2.75 किलोमीटर के एलिवेटेड ट्रैक पर किया गया। ट्रायल के दौरान मेट्रो को निर्धारित मानकों के अनुसार चलाकर कई तकनीकी पहलुओं की जांच की गई।

फिलहाल पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन तक लगभग 3.45 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का संचालन ट्रायल स्तर पर हो रहा है। अब कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद कुल 6.2 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक पर मेट्रो सेवा शुरू करने की तैयारी है। इस रूट पर कुल पांच स्टेशनों को जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: मजदूरी मांगना पड़ा भारी, कैमूर में महिला दरोगा पर मिस्त्री को कमरे में बंद कर पिटाई का आरोप

ट्रायल रन के दौरान सिग्नलिंग सिस्टम की क्षमता, ब्रेकिंग सिस्टम का प्रदर्शन, ट्रैक की मजबूती, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम, स्टेशन के बीच समन्वय और संचार व्यवस्था की गहन जांच की गई। साथ ही आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल का भी परीक्षण किया गया। ट्रेन को उसकी तय अधिकतम गति तक चलाकर सुरक्षा मानकों को परखा गया।अगले चरण में राजेंद्र नगर स्टेशन का काम प्रमुख है, जो अंडरग्राउंड स्टेशन होगा। अधिकारियों का कहना है कि सभी जरूरी अनुमतियां मिलते ही पटना मेट्रो आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी, जिससे शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp