Join Us On WhatsApp

मजदूरी मांगना पड़ा भारी, कैमूर में महिला दरोगा पर मिस्त्री को कमरे में बंद कर पिटाई का आरोप

कैमूर जिले के कैमूर के भभुआ में महिला दरोगा पर एक बिजली मिस्त्री के साथ मारपीट और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है।

In Kaimur, a woman inspector was accused of locking a mechan
मजदूरी मांगना पड़ा भारी, कैमूर में महिला दरोगा पर मिस्त्री को कमरे में बंद कर पिटाई का आरोप- फोटो : Darsh NEWS

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ में पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। भभुआ स्थित महिला थाना में पदस्थापित महिला दरोगा चंद्र प्रभा पर एक विद्युत मिस्त्री के साथ मारपीट करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है। घटना के विरोध में नगर परिषद के सैकड़ों सफाईकर्मियों ने थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

पीड़ित संतोष कुमार रावत, जो नगर परिषद भभुआ में सफाईकर्मी हैं और साथ ही निजी तौर पर बिजली मरम्मत का कार्य भी करते हैं, ने आरोप लगाया कि उन्हें दरोगा के आवास पर बिजली और इन्वर्टर की खराबी ठीक करने के लिए बुलाया गया था। संतोष के मुताबिक उन्होंने करीब पांच घंटे तक वायरिंग और इन्वर्टर की जांच की। उनका कहना है कि इन्वर्टर का इनपुट खराब था, जिसके कारण लाइन नहीं आ रही थी।

यह भी पढ़ें: राजधानी पटना में बुजुर्ग दंपत्ति लगा रहे गुहार, हमें बचा लो थानेदार, नहीं तो...

आरोप है कि काम पूरा होने के बाद जब उन्होंने मेहनताना मांगा, तो उन पर पैसे और गहने चोरी करने का आरोप लगाया गया। संतोष का दावा है कि उन्हें कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा गया और झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि वे पहले भी महिला थाना और एससी-एसटी थाना के पुलिसकर्मियों के यहां बिजली का काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: गया जंक्शन पर बड़ा खुलासा! प्लेटफॉर्म नंबर 1 से पकड़ा गया 4 लाख का गांजा

घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद के सभापति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी भभुआ थाना पहुंचे और आरोपी दरोगा के निलंबन व निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर वे प्रशासनिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला और एसडीपीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच का आश्वासन दिया है। फिलहाल पूरे जिले की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp