पटना: बिहार में शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से सभी शिक्षकों के लिए एक अनिवार्य निर्देश जारी किया है। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार राज्य के करीब साढ़े तीन लाख शिक्षकों को फिर से प्रशिक्षण लेना होगा। अब इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। यह प्रशिक्षण SCERT की तरफ से दी गई है जिसके लिए उसे नया प्रशिक्षण मोड्यूल तैयार करने का जिम्मा दिया गया है। यह मोड्यूल कक्षाओं की जरूरत के अनुसार ही बनाया जायेगा जिसमें शिक्षकों को बताया जायेगा कि बच्चों की कैसे अधिक प्रभावी तरीके से पढ़ाना चाहिए।

शिक्षा विभाग के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशिक्षण मोड्यूल एक सप्ताह में तैयार कर लिया जायेगा और इसके बाद मई के पहले सप्ताह से प्रशिक्षण शुरू कर दिया जायेगा। जिला स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों का भाग लेना अनिवार्य होगा। शिक्षा विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि ट्रेनिंग प्रोग्राम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के माध्यम से चलाया जायेगा जिसके लिए जिलों में अलग अलग शेड्यूल तय किया जायेगा। प्रशिक्षण शेड्यूल में यह ध्यान रखा जायेगा कि किसी भी स्कूल से एक साथ अधिक शिक्षक ट्रेनिंग के लिए नहीं जाएँ ताकि शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें   -     पटना से दिल्ली तक बदल गया नीतीश कुमार का पता, बन गए लालू यादव और नितिन नबीन के पड़ोसी

मोड्यूल को तैयार करने में डायट के शिक्षक, विषय विशेषज्ञ और कुछ बाहरी संस्थाओं के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। इसमें सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन और लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन की टीम भी सहयोग करेगी। अधिकारियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसे व्यावहारिक बनाया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक जो सीखेंगे उसे सीधे तौर पर कक्षा में लागू करेंगे।

यह भी पढ़ें   -     20 अप्रैल को नीतीश कुमार ने बुलाई JDU की बड़ी बैठक, शराबबंदी को लेकर पार्टी ने साफ कर दिया अपना स्टैंड

YouTube Video