पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ते ही अब पटना से लेकर दिल्ली तक पता बदल गया है। पटना में सीएम नीतीश ने इस्तीफा देने से पहले ही 7 सर्कुलर रोड में सामान शिफ्ट करवाने लगे तो दूसरी तरफ नई दिल्ली में वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पड़ोसी बन गए हैं। नीतीश कुमार को अब देश भर में Z+ सुरक्षा दी गई है साथ ही दिल्ली में टाइप VIII बंगला 9 सुनहरी बाग़ आवंटित किया गया है। एक जानकारी के अनुसार इसी श्रेणी के बंगला में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रह रहे हैं। 

बता दें कि नितिन नबीन इसी इलाके में 8 नंबर बंगला में रहते हैं जबकि नीतीश कुमार अब उनके पड़ोसी बन गए हैं और वह 9 नंबर बंगला में रहेंगे। यह आवास 3 एकड़ में फैला हुआ है ज्सिमें आधुनिक सुविधाओं के साथ उच्चस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद है। बंगले में 5 बेडरूम, लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया और स्टडी रूम के अलावा 6 स्टाफ क्वार्टर भी मौजूद है। पूरे परिसर में सीसीटीवी से निगरानी की जाती है। वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार पटना में भी 1 अने मार्ग आवास छोड़ कर 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट कर रहे हैं जहां वह पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के पड़ोसी बनेंगे। बता दें कि 14 अप्रैल को इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार अब तक अपने आवास से बाहर नहीं निकले हैं। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें   -    पदभार ग्रहण करते ही CM को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गुजरात से हुआ गिरफ्तार

बता दें कि बीते महीने मार्च में नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की घोषणा की थी और उसके बाद वह 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित भी हो गए। 30 मार्च को उन्होंने विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दिया और 14 अप्रैल को CM पद से। इसके बाद सीएम नीतीश अब दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हो जायेंगे। हालांकि नीतीश कुमार सम्राट चौधरी दोनों यह कहते हुए दिख रहे हैं कि पूर्व सीएम के दिशा निर्देश के अनुसार ही राज्य की सरकार चलेगी और उनके द्वारा शुरू किये गए विकास कार्यों को और भी गति दी जाएगी। सीएम नीतीश ने नए सीएम सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भी बायो बदल दिया और वहां पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार तथा सदस्य, राज्यसभा लिख दिया था।

यह भी पढ़ें   -    तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश, PM मोदी ने दी बधाई

YouTube Video