Join Us On WhatsApp

रक्सौल स्टेशन की खामोशी में छिपा डरावना राज, कोच में मिला लटका युवक का शव

सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S-5 से एक अज्ञात युवक का शव जंजीर से लटका मिला।

Young man found hanging in coach
रक्सौल स्टेशन की खामोशी में छिपा डरावना राज, कोच में मिला लटका युवक का शव - फोटो : Darsh NEWS

रक्सौल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। यह ट्रेन जब रक्सौल स्टेशन पहुंची, तब वाशिंग पिट में सफाई कार्य के दौरान रेलकर्मियों की नजर कोच संख्या S-5 पर पड़ी, जहां युवक का शव जंजीर से लटका हुआ मिला। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ और रेल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोच को घेराबंदी कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें: दानापुर में छात्रा की हुई हत्या या उसने की आत्महत्या? SSP ने कहा 'अभी तो...'

घटना की गंभीरता को देखते हुए बेतिया से रेल डीएसपी राजेश कुमार भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में शव पर किसी तरह की बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मामले में यूडी केस (अज्ञात मृत्यु) दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है।

यह भी पढ़ें: तो जेल से कब बाहर आयेंगे पप्पू यादव? कोर्ट में सुनवाई के दौरान सभी मामलों में...

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस घटना के बाद स्टेशन पर यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp