Danapur-पटना के दानापुर स्थित  सगुना मोड़ के पास हुंडई  कंपनी के सर्विस सेंटर में भयानक आग लग गई है. आग इतना भयावह था कि देखते-देखते सर्विस सेंटर में लगे दर्जनों गाड़ियां आग में जलकर  खाक हो गया । मौके पर कई दमकल की गाड़ी पहुंचकर  आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।  आसपास घरों को खाली कराया गया है।

 आग कैसे लगी यह अभी तक पता नहीं चल पाया है,लेकिन बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस अगलगी की घटना मे  कई लग्जरी गाड़ियां जलकर खाक हो गई है जिसमे करोड़ों का नुकसान  बताया जा रहा है.

घटना के संबंध में जिला फायर ऑफिसर पटना मनोज कुमार नट ने  बताया की दानापुर के सगुना मोड़ के पास हुंडई के वर्कशॉप में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई इस घटना में  लगभग 20 से 25 गाड़ियां जल  गई है  आग पर काबू पाने के लिए फायर की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया गया है आग को बुझाने में हर तकनीकी का प्रयोग किया गया है फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है ।