अररिया जिले के फारबिसगंज से एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है, जहां पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में “सोनू आधार पैन सेंटर” नामक एक सेंटर को चिन्हित कर छापेमारी की गई, जो लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त सेंटर के माध्यम से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आधार कार्ड तैयार किए जा रहे हैं।

 इससे न सिर्फ सरकारी सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे थे, बल्कि इसका इस्तेमाल अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी हो सकता था। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर मौके पर दबिश दी।

यह भी पढ़ें : रील के चक्कर में गई जान, कैमरे के सामने ही हुआ खौफनाक हादसा

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सेंटर से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं, जिनमें कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, बायोमेट्रिक उपकरण और बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज शामिल हैं। मौके से इस पूरे गिरोह के मास्टरमाइंड मोहम्मद मौसिम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था।प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है और इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान चुनाव आयोग का बड़ा धमाका, SIR के बाद मतदाता सूची से हटाये गए 90 लाख नाम

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और इसमें शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

YouTube Video