Join Us On WhatsApp

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में अनियंत्रित वाहन ने दो को रौंदा, एक की मौत से आक्रोशित हुए लोगों ने...

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में अनियंत्रित वाहन ने दो को रौंदा, एक की मौत से आक्रोशित हुए लोगों ने...

accident in patna
पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में अनियंत्रित वाहन ने दो को रौंदा, एक की मौत से आक्रोशित हुए लोगों ने...- फोटो : Darsh News

पटना: राजधानी पटना में सोमवार की अहले सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। राजधानी पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक अनियंत्रित वाहन ने दो लोगों को कुचल दिया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पटना पुलिस और जिला प्रशासन के विरुद्ध जम कर प्रदर्शन किया वहीं आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

घटना राजधानी पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके भट्टाचार्य मोड़ के समीप की है जहां सोमवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन ने दो लोगों को रौंद डाला। घटना में एक पेपर विक्रेता गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर निगम में कर्मचारी मुन्ना के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि मुन्ना सुबह साइकिल से अपने ड्यूटी जाने के लिए निकला था। इसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ़्तार वाहन ने पहले पेपर वाले को धक्का मारा और फिर गाड़ी रोकने की बजाय तेजी से भागते हुए मुन्ना को भी रौंद डाला।

यह भी पढ़ें     -       गणतंत्र दिवस समारोह में नहीं दिखे नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी तो अपने आवास पर भी...

लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई जबकि चालक गाड़ी समेत भागने में सफल रहा। लोगों ने मांग की घटनास्थल से लेकर आसपास के पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, अगर पुलिस चाहे तो दो मिनट में आरोपी गाड़ी चालक और गाड़ी को पकड़ सकती है लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर जाम खत्म करवाया और सड़क पर आवागमन सुचारू करवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें     -       तो पाकिस्तान भी नहीं खेलेगा टी-20 विश्वकप? PCB अध्यक्ष ने मीडिया में दिया बड़ा बयान...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp