Join Us On WhatsApp

होलिका दहन से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन! 450 कर्मी तैनात, 47 स्थानों पर कड़ी निगरानी

पटना से लेकर सासाराम तक होलिका दहन को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। फायर ब्रिगेड की तैनाती, 450 कर्मियों की ड्यूटी और 47 स्थलों पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Administration on alert mode before Holika Dahan
होलिका दहन से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन! 450 कर्मी तैनात, 47 स्थानों पर कड़ी निगरानी- फोटो : Darsh NEWS

होलिका दहन को लेकर राजधानी समेत बिहार के कई जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड में है। पटना में फायर ब्रिगेड ने व्यापक तैयारी करते हुए पूरे शहर को सुरक्षा कवच में ले लिया है। फायर ब्रिगेड के DIG मनोज कुमार नट ने बताया कि होलिका दहन के मद्देनजर 450 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों को चिन्हित कर वहां दमकल वाहनों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें: मोतिहारी में होटल पर अचानक छापा… अंदर का नजारा देख दंग रह गई पुलिस

उन्होंने बताया कि हर संवेदनशील प्वाइंट की मैपिंग की गई है और सूचना मिलते ही कम से कम समय में टीम घटनास्थल तक पहुंचे, इसकी विशेष व्यवस्था की गई है। संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए फायर टू-व्हीलर को भी एक्टिव मोड में रखा गया है, ताकि जहां बड़ी गाड़ियां नहीं पहुंच सकतीं, वहां भी राहत कार्य में देरी न हो। वहीं, सासाराम में भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आज होने वाले होलिका दहन को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सासाराम में कुल 47 स्थानों पर होलिका दहन होना है। इसे देखते हुए सभी स्थलों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें: आलोचनाओं का जवाब बल्ले से… संजू सैमसन की तूफानी पारी ने बदली तस्वीर, मैच के बाद हो हुए Emotional

सासाराम की एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी और एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने विभिन्न होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से पहले ही शांति समिति की बैठक आयोजित की जा चुकी है, ताकि पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। होलिका दहन समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करें और जिम्मेदार पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहें। अधिकारियों की टीम लगातार विभिन्न स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जाए।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp